Tuesday, November 20, 2018

राम मंदिर को लेकर बोले आजम खान, मुसलमान कभी भी मंदिर विरोधी नहीं

मेरठ: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बीजेपी ने एक बार फिर फिर से राम मंदिर की बहस शुरू कर दी है और इस मामले में सबसे अधिक घसीटा जा रहा मुसलमानों को और कहा जा रहा है की उनकी वजह से मंदिर नहीं बन रहा है| अब इस मामले में बोलते हुए मुस्लिम समाज के बड़े नेता और सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा है की मुसलमान कभी भी मंदिर विरोधी नहीं रहे| उन्होंने ये भी कहा की हालाँकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इन्तजार करना चहिये|


advertisement:


कोर्ट पर हमारा विश्वास– मेरठ में आजम खां ने कहा कि अयोध्या का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच का है, मुसलमानों का नहीं है| हम बार-बार कह रहे कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हमारा विश्वास है| आजम खां ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद और दूसरे संगठन रैली की बात कर रहे हैं, उन्होंने महासंग्राम की बात कही है, लेकिन वह किससे महासंग्राम करेंगे। मुसलमान तो बीच में हैं ही नहीं| आजम खां ने सवाल उठाया कि अगर इस तरह की भीड़ जुटेगी तो इससे कोई अनहोनी हो सकती है|

मोदी को घेरा– इस मौके में आजम खान ने मोदी को घेरते हुए कहा की वो केवल बात करते है जबकि काम नहीं करते है| नोट बंद करके उन्होंने जनता को मरने के लिए मजबूर कर दिया| वो ऐसा काम करे की युवाओं को रोजगार मिले ना की उन्हें पकौड़े बेचने पड़े|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DvTwEx

No comments:

Post a Comment