Tuesday, November 20, 2018

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा एलान, नहीं लड़ेगी 2019 लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले भाजपा के लिए आ रही खबर अच्छी नहीं है क्योकि दिग्गज नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है| उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया है की वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी| इंदौर में पत्रकरों से बात करते हुए उन्होंने कहा की अब उनका स्वास्थ नहीं रहता है इसीलिए उन्होंने ऐसा विचार किया है|


advertisement:


ये बोले स्वराज– सुषमा स्‍वराज ने कहा, ‘मेरी उम्‍मीदवारी पर पार्टी फैसला करेगी, लेकिन मैंने मन बना लिया है कि अगला लोकसभा नहीं लड़ूंगी|’ सुषमा स्‍वराज ने पत्रकारों से यह भी कहा कि उन्‍होंने पार्टी के सामने अपनी इच्‍छा जाहिर भी कर दी है| विदिशा से सांसद सुषमा स्‍वराज की दिसंबर 2016 में किडनी ट्रांस्‍प्‍लांट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह दिल्‍ली के बाहर बेहद कम कार्यक्रमों में नजर आती हैं| भाजपा में लालकृष्‍ण आडवाणी युग के दौरान बेहद ताकतवर मानी जानी वाली सुषमा स्‍वराज के चुनावी संन्‍यास के पीछे सिर्फ खराब सेहत ही कारण है या बात कुछ और है? दरअसल, भाजपा में नरेंद्र मोदी-अमित शाह के युग में विदेश मंत्रालय जैसा अहम मंत्रालय संभालने वाली सुषमा स्‍वराज लंबे समय से पार्टी में दरकिनार हैं| चुनावी राजनीति से दूर जाने वाले बयान में खुद सुषमा स्‍वराज ऐसे संकेत दे रही हैं कि जिनसे स्‍पष्‍ट होता है कि भाजपा में ‘नया जमाना’ उन्‍हें रास नहीं आ रहा है|

जाहिर है किस स्वराज का खुद का मन अब चुनाव लड़ने का नहीं है और अगर अमित शाह और मोदी उनके ऊपर दवाब डालेगे या फिर चुनाव लड़ने को कहेगे तो वो विचार कर सकती है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BnCEOV

No comments:

Post a Comment