
झाबुआ: एमपी विधानसभा चुनावो के लिए भाजपा ने जोर लगा रखा है और सत्ता दोहराने के मन में है और ऐसे में हर एक बड़ा नेता एमपी में डेरा डाले हुए है| खुद पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे है और उन्होंने मंगलवार को झाबुआ में रैली में की जहाँ उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा| उन्होंने कहा की जैसे काम हमने बीते चार सालो में किये वो काम कांग्रेस ने दस सालों में नहीं किया और ना ही करने वाली है| उन्होंने केवल जनता को लूटने का काम किया है|
हमने बदल दिया जमाना– पीएम मोदी ने कहा कि, पहले जमाना था कि मिट्टी डालो और सड़क बन गई| हमने जमाना बदल दिया है| अब यहां पक्की सड़क बनती है| पहले बैंक से लोन लेने के लिए संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती थी| वे लोग क्या करते जिनके पास संपत्ति नहीं है? पीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने सपना देखा है कि दो-तीन साल के बाद 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना और हर परिवार को घर दिलाना है| हम जो घर बना रहे हैं, घर में नल होगा, नल में जल होगा, बिजली होगी, शौचालय होगा और गैस का चूल्हा भी होगा|
वादा करके गिरफ्तारी– मोदी ने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस ने वादा किया था की किसानो का कर्ज माफ़ करेगे लेकिन आज किसान गिरफ्तार हो रहे है| किसान घर छोड़कर भाग रहे है और हमे उनकी चिंता है| फिर उनके लिए हम कोई काम करते है तो उन्हें लगता है की मोदी इतना काम क्यों करते है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KjPpwP
No comments:
Post a Comment