
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण की मांग लगातार उठ रही है। आपको बता दे की अयोध्या में राम मंदिर की मांग को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का भी बयान सामने आया है। रामदेव ने यह कहा कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो विद्रोह होने की प्रबल संभावना है। PM नरेंद्र मोदी को सच्चा राम भक्त बताते हुए रामदेव ने यह कहा कि राम मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट से नहीं बल्कि संसद से साफ होगा और सरकार को इस ओर पहला कदम अवश्य बढ़ाना चाहिए।
बाबा रामदेव ने राम नाम के बहाने सरकार को यह चेताया कि अगर मंदिर पर जल्द कोई फैसला न लिया गया तो हो सकता है कि PM मोदी को इसका खामियाजा भुगतना पड़े। विदित है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई टल रही है जिससे साधु-संत बहुत आहत हैं। संत समाज यह चाहता है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द अपना फैसला सुनाए।
आपको बता दे की मंदिर निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी संतों ने दो टूक जवाब दिया है कि अगर सरकार ने इसपर फैसला न लिया तो खुद ही इस पर निर्णय ले लेंगे। साल 2014 में मोदी सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वादे के साथ सत्ता में आई थी। सरकार को तकरीबन पांच साल पूरे होने को हैं लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर संत समाज मोदी सरकार के खिलाफ हो गया तो BJP के लिए 2019 की डगर आसान नहीं होगी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zY5uTO
No comments:
Post a Comment