Wednesday, November 21, 2018

इस फिल्म में पायलट का किरदार निभाएंगी जाह्नवी कपूर

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट का किरदार निभाती हुयी नजर आ सकती है। आपको बता दे की श्रीदेवी और बोनी कपूर की पुत्री जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। जाह्नवी इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म तख्त में भी काम कर रही है। करण ने इस बार एक बायोपिक बनाने का मन बनाया है और इसके लिए उन्होंने राइट्स भी खरीदें हैं।


advertisement:


आपको बता दें कि यह फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी। गुंजन, श्रीविद्या राजन के साथ, भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं, जिन्होंने तकरीबन 17 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। वर्ष 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई, जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया।

ऐसी चर्चा है कि करण, गुंजन पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। करण ने जाह्नवी को फाइटर पायलेट बनाने का मन बना लिया है। करण को यह लगता है कि जाह्नवी में गुंजन सक्सेना का रोल निभाने की सही प्रतिभा है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Knvnl5

No comments:

Post a Comment