
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने यह कहा कि वह रूपयों की खातिर फिल्म जगत में आए थे। आपको बता दे की अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरूआत एक एक्शन अभिनेता के रूप में की थी और बाद में वह हरफनमौला स्टार बने। उन्होंने यहां आयोजित ‘वल्र्ड टॉयलेट समिट’ में कहा, ‘‘मैंने शुरूआत में कई सारे एक्शन फिल्में कीं क्योंकि मैं कुछ और नहीं जानता था। 11-13 साल मैंने केवल एक्शन किया। मैंने पांच साल बैंकाक में थाई बॉक्सिंग की थी। वापस आया तो मेरे दिमाग में यह था कि मैं मुंबई आऊंगा और एक मार्शल आर्ट स्कूल खोलूंगा।’’
आपको बता दे की अक्षय ‘हाॢपक सैनिटेशन एम्बैस्डर’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं फिल्म जगत में सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने आया था।’’ अक्षय ने यह कहा कि वह पांच हजार रूपये प्रतिमाह की फीस लेकर मार्शल आर्ट सिखाते थे लेकिन एक बार मॉडल के रूप में पोज देने के लिए तकरीबन 21,000 रूपये उन्हें मिले और ‘‘इसने मेरी सोच बदल दी।’’
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A730CQ
No comments:
Post a Comment