
मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने यह घोषणा की कि एंडी र्सिकस की फिल्म ‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ के हिन्दी वर्जन में अभिनेता अनिल कपूर, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन सहित अन्य सितारों की आवाज सुनने को मिलेगी।
नेटफ्लिक्स ने एक बयान में यह बताया है कि ‘मोगली’ फिल्म के हिन्दी संस्करण में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की आवाज भी सुनने को मिलेगी। आपको बता दे की अभिषेक ने बघीरा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है। बघीरा काले रंग का एक तेंदुआ है जो मोगली का एक दोस्त, संरक्षक और सलाहकार है। सबसे प्यारे किरदार बल्लू के लिए अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आवाज दी है।
बंगाल टाइगर शेर खान के किरदार के लिए दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है। माधुरी और करीना ने क्रमश: अजगर का और मादा भेडिय़ा निशा के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है। आपको बता दे की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 नवंबर को मुंबई में किया जाएगा।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Kn8uOG
No comments:
Post a Comment