Sunday, November 18, 2018

जकरबर्ग को फेसबुक के चेयरमैन और CEO पद से हटाना चाहते हैं निवेशक, जानिये क्यों

मुश्किल में फंसे फेसबुक के चेयरमैन एवं CEO मार्क जकरबर्ग की परेशानी लगातार बढ़ती दिख रही है। अब फेसबुक के निवेशकों ने उन पर पद छोड़ने का गंभीर दबाव डाला है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर यह खुलासा किया कि फेसबुक कई बार अपनी आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ भरे गुस्से को पूर्ण्तः दूर करने के लिए अरबपति जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है और आलोचना को अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तरफ मोड़ने का पुरजोर काम करती है।


advertisement:


वहीं, टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि कैंब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी आलोचना को दबाने के लिए उसने जनसंचार कंपनी डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की महत्वपूर्ण सहायता ली है। इन खबरों पर फेसबुक में तकरीबन 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने पिछली रात जकरबर्ग से फेसबुक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की।

अखबार ने उनके हवाले से लिखा है, “फेसबुक बहुत अजीब तरह का व्यवहार कर रही है। यह सही नहीं है, यह एक कंपनी है और कंपनियों को चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदों को अलग रखने आवश्यकता होती है।”



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TsF6dY

No comments:

Post a Comment