Sunday, November 18, 2018

बॉक्स ऑफिस पर फिर से होगी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की टक्कर

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और माचो मैन जॉन अब्राहम के बीच अगले साल भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर होगी। वर्ष 2018 में अक्षय और जॉन की फ़ल्मिें ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ एक साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्म पूर्ण्तः सफल रहीं। अब वर्ष 2019 में भी दोनों सितारों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है।


advertisement:


अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है, वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ 15 अगस्त के मौक़े पर आ रही है। ये दोनों ही सच्ची घटनाओं पर पूर्ण्तः आधारित फ़िल्में हैं। ‘मिशन मंगल को आर बाल्की प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अक्षय के साथ पैडमैन जैसी सफल और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बना चुके हैं, जबकि जगन शक्ति इस फ़ल्मि को निर्देशित कर रहे हैं। आपको बता दे की फिल्म मंगलयान अंतरिक्ष के भारत के पहले मिशन पर आधारित है।

जॉन की बाटला हाउस दिल्ली के बाटला हाउस में 19 सितंबर 2008 को हुए एक विवादित एकाउंटर पर आधारित फिल्म है। इस फ़ल्मि का निर्माण वह भूषण कुमार और निखिल आडवाणी के साथ मिलकर कर रहे हैं।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ONszyd

No comments:

Post a Comment