
PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भारत आने से पूर्ण्तः इनकार कर दिया है। मेहु चौकसी ने यह कहा कि वह तीन महीने तक भारत नहीं आ सकते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान ED उनका बयान लेना चाहती है, तो उसे एंटीगुआ आएं या फिर उनके स्वस्थ्य होने का पूर्ण्तः इंतजार करें। आपको बता दें कि मेहुल चौकसी को भगोड़ा घोषित करने को लेकर दायर याचिका पर आज मुंबई की अदालत में सुनवाई हुई।
अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद मेहुल चौकसी के वकील ने कोर्ट से यह कहा कि चौकसी यात्रा करने के लिए अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। इसलिए अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके बयान ले सकती है। इसके साथ ही वकील ने यह कहा कि मेहुल स्वस्थ्य होने के बाद कोर्ट में आकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।
विदित है कि ED ने मुंबई की अदालत में मेहुल चौकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने को लेकर याचिका दायर की है। आपको बता दे की चौकसी PNB में करीब 13 हजार 400 करोड़ रुपये के घोटाले में अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मुख्य आरोपी हैं। वह फिलहाल एंटीगुआ की नागरिकता लेकर रह रहा है और भारतीय जांच एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण का गटर प्रयास कर रही हैं। इससे पहले, पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zgS6ut
No comments:
Post a Comment