
साडी हर महिला की सबसे पसंदीदा आउटफिट होती है जिसे त्यौहार से लेकर शादी में अकसर पहना जाता है| ब्राइट रंगों की कंजिवरम, बनारसी, सिल्क साड़ी फेस्टिव सीजन में पहनकर व्यक्तित्व को ट्रेंडी बनाया जा सकता है| ट्रेडिशनल साडी को घर की पूजा में भी पहना जा सकता है| साडी को लहंगा स्टाइल में भी कैरी किया जा सकता है|
- बनारसी सिल्क साड़ी
यह साड़ी कई तरह के रंगों में आती है| इस साडी में गोल्डन एम्ब्रॉइडरी दी जाती है जो इसे खास बनाती है| इस साड़ी को फंक्शन्स व त्योहारों में पहना जा सकता है| इसके साथ गोल्डन रंग की स्टडेड सैंडल्स को पहना जा सकता है|
- चंदेरी साडी
चंदेरी साडी रॉयल लुक देती है| फ्लोरल आर्ट, पीकॉक, जियोमेट्रिक पैटर्न में आने वाली यह साड़ी लुक में चार चांद लगा देती है| इस साडी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी बहुत जचती है| यह साड़ी बर्थ डे पार्टी, शादी आदि फंक्शन्स में पहनकर लुक को निखारा जा सकता है| इस साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी बहुत ट्रेंडी लगती है|
- कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम साडी साउथ इंडिया की सबसे लोकप्रिय साड़ी है| यह साड़ी हर महिला पर जचती है| इन दिनों बनारसी सिल्क साड़ी की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है| इसके साथ पहने गए मैचिंग के इयररिंग लुक में चार चांद लगा देते हैं| यह साड़ी खिलते हुए रंगो, शानदार बॉर्डर, टेम्पल पैटर्न में आती है|
- बाटिक प्रिंट साड़ी
बाटिक प्रिंट साड़ी दिखने में बेहद ट्रेंडी लगती है | फेस्टिव सीजन में इसको पहन कर लुक को निखारा जा सकता है| यह साड़ी वैक्स और डाई को मिलाकर बनाई जाती है| बाटिक प्रिंट की साड़ी को कैज़ुअल व फॉर्मल पार्टी में पहन कर लुक को एकदम ट्रेंडी बनाया जा सकता है|
- पंचमपल्ली साड़ी
पंचमपल्ली साड़ी ट्रेडिशनल साड़ी होती है जो ज्यादातर ज्योमैट्रिक पैटर्न में आती है| इंडियन एथनिक लुक पाने के लिए इस साड़ी के साथ मैसी बन हेयरस्टाइल बनाई जा सकती है | इस साड़ी को ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज़ करके पहना जा सकता है|
- पैठणी साड़ी
इस साड़ी में कई तरह की डिज़ाइन्स दी जाती है| पैठणी साड़ी के पल्लू में पेड़, तोते और मोर की डिज़ाइन बनाई जाती है| यह साड़ी पर्ल चोकर और ज्वैलरी सेट के साथ पहनकर लुक को ट्रेंडी बनाया जा सकता है|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CXSkt9
wow great website, informative content. Visit our website.
ReplyDeleteOdia Story Book Chandrabhaga O Chandrakala
Order Odia Books
Odia Books Online