Friday, November 2, 2018

  फेस्टिव सीजन में पहनें ये साड़ी,  निखर जाएगा लुक

साडी हर महिला की सबसे पसंदीदा आउटफिट होती है जिसे त्यौहार से लेकर शादी में अकसर पहना जाता है| ब्राइट रंगों की कंजिवरम, बनारसी, सिल्क साड़ी फेस्टिव सीजन में पहनकर व्यक्तित्व को ट्रेंडी बनाया जा सकता है| ट्रेडिशनल साडी को घर की पूजा में भी पहना जा सकता है| साडी को लहंगा स्टाइल में भी कैरी किया जा सकता है|

  1. बनारसी सिल्क साड़ी

advertisement:


यह साड़ी कई तरह के रंगों में आती है| इस साडी में गोल्डन एम्ब्रॉइडरी दी जाती है जो इसे खास बनाती है| इस साड़ी को फंक्शन्स व त्योहारों में पहना जा सकता है| इसके साथ गोल्डन रंग की स्टडेड सैंडल्स को पहना जा सकता है|

  1. चंदेरी साडी

चंदेरी साडी रॉयल लुक देती है| फ्लोरल आर्ट, पीकॉक, जियोमेट्रिक पैटर्न में आने वाली यह साड़ी लुक में चार चांद लगा देती है| इस साडी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी बहुत जचती है| यह साड़ी बर्थ डे पार्टी, शादी आदि फंक्शन्स में पहनकर लुक को निखारा जा सकता है| इस साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी बहुत ट्रेंडी लगती है|

  1. कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साडी साउथ इंडिया की सबसे लोकप्रिय साड़ी है| यह साड़ी हर महिला पर जचती है| इन दिनों बनारसी सिल्क साड़ी की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है| इसके साथ पहने गए मैचिंग के इयररिंग लुक में चार चांद लगा देते हैं| यह साड़ी खिलते हुए रंगो, शानदार बॉर्डर, टेम्पल पैटर्न में आती है|

  1. बाटिक प्रिंट साड़ी

बाटिक प्रिंट साड़ी दिखने में बेहद ट्रेंडी लगती है | फेस्टिव सीजन में इसको पहन कर लुक को निखारा जा सकता है| यह साड़ी वैक्स और डाई को मिलाकर बनाई जाती है| बाटिक प्रिंट की साड़ी को कैज़ुअल व फॉर्मल पार्टी में पहन कर लुक को एकदम ट्रेंडी बनाया जा सकता है|

  1. पंचमपल्ली साड़ी

पंचमपल्ली साड़ी ट्रेडिशनल साड़ी होती है जो ज्यादातर ज्योमैट्रिक पैटर्न में आती है| इंडियन एथनिक लुक पाने के लिए इस  साड़ी के साथ मैसी बन हेयरस्टाइल बनाई जा सकती है | इस साड़ी को ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज़ करके पहना जा सकता है|

  1. पैठणी साड़ी

इस साड़ी में कई तरह की डिज़ाइन्स दी जाती है| पैठणी साड़ी के पल्लू में पेड़, तोते और मोर की डिज़ाइन बनाई जाती है| यह साड़ी पर्ल चोकर और ज्वैलरी सेट के साथ पहनकर लुक को ट्रेंडी बनाया जा सकता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CXSkt9

1 comment: