
पति-पत्नी का रिश्ता नोकझोंक और प्यारभरा होता है. इस रिश्ते में मुंहाचाई होना आमबात है. ऐसे में कई बार पति-पत्नी में मतभेद के चलते विवाद भी होते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां पर एक पति ने हैवानियत करते हुए अपनी पत्नी की जीभ ही काट दी और बताया कि वह बोलती बहुत थी.
पति ने काट दी जीभ

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाने की है. जहां पर एक दरोगा की बेटी के साथ उसके पति ने हैवानियत की और दरोगा की बेटी तक को न्याय नहीं मिल पा रहा है. साल 2017 28 नवंबर को यूपी पुलिस में तैनात दरोगा रामकिशोर शंखवार की बेटी वंदना की शादी बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश के साथ हुई थी. पिता ने आकाश को 12 लाख रूपए दहेज दिया था. फिर भी शादी के बाद आकाश वंदना को दहेज के लिये प्रताड़ित करता था. वह उसको मारता था और 12 सितंबर को वंदना को बेरहमी से पीटा और उसका सिर तक फाड़ दिया. पीड़िता ने बताया कि 6 नवंबर को आकाश ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश करके उसकी जीभ काट दी. इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से अपने घर पर संपर्क किया और उन्हें सारी बात बताई.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पु
लिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने इस घटना के पीछे एक अजीबोगरीब वजह बताई है. उसका कहना है कि पत्नी की जुबान कैंची की तरह तेज चलती थी, इसलिए उसने उसकी जुबान ही काट दी. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट जब आ जाएगी, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ और धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PHLbES
No comments:
Post a Comment