
जेट एयरवेज ने रविवार को 14 उड़ानें रद्द कर दीं। बताया जा रहा है कि पायलट सैलरी न मिलने के कारण ”सिक लीव” पर चले गए हैं। घाटे में चल रही जेट एयरवेज में काफी समय से मैनेजमेंट के साथ पायलटों और इंजीनियरों में सैलरी को लेकर तनाव चल रहा है।स्टाफ की अक्टूबर और नवंबर की सैलरी बाकी है। पायलट सैलरी, बकाए और नेशनल एविएटर गिल्ड (एनएजी) के बर्ताव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनएजी जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों की संस्था है।
जेट एयरवेज ने बयान में कहा कि पायलटों के असहयोग के कारण उड़ाने बंद कर दी गई हैं। कुछ पायलटों ने एयरलाइन के चेयरमैन नरेश गोयल को लिखित में कहा है कि वे इन परिस्थितियों में काम नहीं कर सकते हैं। एयरवेज ने यात्रियों को SMS के जरिए फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी। उनकी रद्द हुई यात्रा का मुआवजा दिया जाएगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AJn26Q
No comments:
Post a Comment