Monday, December 3, 2018

पीएम मोदी भी हैं फुटबॉल के फैन, फोटो से हुआ साबित

अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फुटबॉल के क्रेज से दूर नहीं रह सके। अर्जेंटीना में पीएम मोदी ने फुटबॉल टीम की जर्सी के साथ एक फोटो शेयर किया। प्रधानमंत्री ने जर्सी के साथ एक फोटो टैग करते हुए खुद ट्वीट भी किया और लिखा कि यह नामुकिन है कि कोई अर्जेंटीना आए और यहां के फुटबॉल के बारे में न सोचे। भारत में अर्जेंटीना के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, आज मुझे फीफा के प्रेसिडेंट जिएनी इनफैंटीनो ने जर्सी दी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नीली रंग की इस जर्सी के पीछे प्रधानमंत्री का नाम लिखा है। नरेंद्र मोदी ने जर्सी की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना गए थे।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Q8JEbq

No comments:

Post a Comment