
यूपी में एक बार फिर गोकशी को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते पुलिस इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मामला यूपी के बुलंदशहर का है जहां कथित गोहत्या के शक में सोमवार को भारी बवाल हो गया।
मामले के मुताबिक स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावटी गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगा गौवंश के कुछ अवशेष लेकर सडक़ जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और जमकर तोडफ़ोड़ की। यही नहीं इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की एक वैन में आग लगा दी। बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमें स्याना के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई।
इस बीच मेरठ से एडीजी मौके पर पहुंच चुके हैं और प्रभावित इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FUASJ5
No comments:
Post a Comment