
पुदीने का सेवन हम सभी करते है लेकिन सबको इसका फायदा पता नहीं है। आपको बता दे की पुदिना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं और कई गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज भी करता है। पुदिना जैसे स्वाद, सेहत और सौंन्दर्य और कीसी भी पौधों में देखने को नहीं मिलता है।
आपको बता दे की पुदीना एक बहुत ही बेहतरीन आयुर्वेदक औषधि के रुप में काम आता है। पुदीना में विटामिन A, C मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्रीनिशयम, कॉपर और पौटेशियम पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। पुदीने की कुछ पत्तियों में 2-3 बूंदे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। और चेहरे पर लगा लें, ऐसा करने से चेहरे के मुंहासे पूर्ण्तः खत्म हो जायेंगें। अगर आपके झाइयों हो रही है तो पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में पीसकर सोने से पहले प्रतिदिन रात में लगाने से राहत मिलेगी।
पुदीने के साथ मक्खन में कुछ मात्रा पिसी हुई हल्दी मिलाकर आंखो के नीचे लगाने से आंखो के नीचे के काले दाग-धब्बे पूर्ण्तः दूर होते हैं। पुदीने की चाय पीना यकृत के लिए बहुत अच्छा होता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। अगर आपको हिचकी आती है तो पुदीने के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से बहुत फायदा मिलता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2APKMG6
No comments:
Post a Comment