Monday, December 3, 2018

सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलिंडर पर  करने होंगे  कम रुपये खर्च 

इंडियन ऑयल द्वारा देर रात जारी की गई दरों अनुसार 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर पर 345.2 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। कॉमर्शियल सिलिंडर अब 1978 की जगह 1773. 50 पैसे में मिलेगा। अब घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 846 रुपये होगी। गैस के दामों में करीब 133 रुपये की कमी की गई है। कॉमर्शियल सिलिंडर पर 204.50 रुपये कम खर्च करने होंगे।घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में सितंबर माह में इजाफा हुआ था।घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 900 के पार चला गया था। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1978 रुपए का हो गया था।


advertisement:


कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोत्तरी होने से दुकानदारों पर काफी बोझ बढ़ा है। उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 345.26 रुपए की सब्सिडी आएगी। सिलेंडर को घरेलू गैस सिलेंडर वास्तविक रूप में 500.74 रूपये का पड़ेगा।सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की आधार कीमत में बदलाव करती हैं। वैश्विक कीमतों में वृद्धि का असर बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SqKuN8

No comments:

Post a Comment