Monday, December 3, 2018

राणा गुरजीत सोढ़ी: -कैप्टन के खिलाफ रच रहे साजिश सिद्धू

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बारे में नवजोत सिद्धू के बयान के खिलाफ मंत्रियों में बेहद नाराज़गी है। खेलमंत्री राणा गुरजीत सोढ़ी ने कहा है सिद्धू सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।मंत्रियों का कहना है कि सिद्धू मुख्‍यमंत्री बनने की महत्‍वाकांक्षा में इस तरह की बातें कर रहे हैं। मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सिद्धू राज्‍य सरकार को अ स्थिर करने की का‍ेशिश कर रहे हैं। मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा है कि सिद्धू को इस तरह के बयान के लिए कैप्‍टन अमरिंदर से माफी मांगना चाहिए।


advertisement:


अब तक पांच मंत्री खुलेआम कैबिनेट से सिद्धू के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। सिद्धू की मुश्किलें बढ़ने के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस में भी भयंकर जलजला आने की संभावना है। पाकिस्‍तान दौरे को लेकर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर सिद्धू की टिप्‍पणी से कई अन्‍य मंत्रियों में भी नाराजगी है।वरिष्‍ठ मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि सिद्धू को समझना चाहिए कि यह कपिल शर्मा का शो नहीं है।

दरअसल पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने आपको पाकिस्‍तान जाने से मना किया तो सिद्धू ने कहा, ‘ कौन कैप्‍टन, अच्‍छा कैप्‍टन अमरिंदर सिंह जी। वह तो सेना के कैप्‍टन हैं। मेरे कैप्‍टन राहुल गांधी हैं अौर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कैप्‍टन भी वही हैं।’खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का उपहास किया यह बेहद शर्मनाक है। कैप्टन को लेकर उनका लहजा बिल्कुल भी ठीक नहीं था।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QaSR2E

No comments:

Post a Comment