Tuesday, December 4, 2018

नोटबंदी के बाद भी कम नहीं हुआ चुनाव में कालेधन का इस्तेमाल: ओपी रावत

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने रिटायर होने के बाद नोटबंदी को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद भी चुनाव में कालेधन का उपयोग कम नहीं हुआ है। ओपी रावत ने दावा किया कि चुनाव के दौरान कालाधन पहले से ज्यादा जब्त हुआ है।


advertisement:


रावत ने कहा, ‘नोटबंदी के बाद यह सोचा गया था कि चुनाव के दौरान कालेधन का उपयोग कम होगा। लेकिन जब्ती से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा। पुराने चुनाव की तुलना में उन्हीं राज्यों में ज्यादा कालाधन जब्त हुआ है।’

रावत ने कहा कि ऐसा लगता है कि राजनेताओं और उनके फाइनेंसरों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। चुनाव में इस प्रकार उपयोग किया जाने वाला पैसा अधिकतम काला धन ही होता है, इसकी कोई जांच नहीं होती।’ आपको बता दें कि 1 दिसंबर को ओपी रावत मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह सुनील अरोड़ा नए चुनाव आयुक्त बने हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AXE2GD

No comments:

Post a Comment