Tuesday, December 4, 2018

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता अक्षय कुमार

हॉल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की रोबोट फिल्म की सीक्वल फिल्म 2.0 में नेगेटिक किरदार में नजर आए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने इस रोल से सभी का ध्यान अपनी और खिंचा है। दर्शकों को उनका ये रोल बहुत पसंद भी आया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है।


advertisement:


आपको बता दे की इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म सिंबा में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह और सारा अली खान को लेकर फिल्म सिंबा बना रहे हैं।

आपको बता दे की सिम्बा में अजय देवगन और फिल्म गोलमाल की टीम मेहमान कलाकार के रूप में धमाल मचाने वाली है। गोलमाल की टीम से अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयश तलपड़े सिम्बा में मेहमान कलाकार की भूमिका में होंगे। फिल्म के एक गानें में पूरी टीम साथ नजर आएगी।

अब रोहित ने अपनी फिल्म सिम्बा में अक्षय कुमार को भी शामिल कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने सिम्बा का एक खास सीन अक्षय कुमार के साथ भी शूट कर लिया है। सिम्बा में अक्षय भी मेहमान कलाकार की छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 28 दिसंबर को रिलीज होगी।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FVo3yw

No comments:

Post a Comment