Saturday, December 22, 2018

अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

वर्तमान समय में बदलते खानपान की वजह से हमारी बॉडी गंभीर बिमारियों का शिकार बन जाती है। इनमें जोड़ों का दर्द भी कुछ ऐसा है, जो पहले बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता लेकिन आजकल यह दर्द कम उम्र के लोगों में भी अत्यधिक होने लगा है। डॉक्टर का कहना है की कम उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा पहले से अधिक बढ़ रहा है।


advertisement:


आइये आज हम आपको अपनी डाइट में शामिल करने वाले कुछ आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी।

बादाम: बादाम का सेवन हर रोज करने से जोडों का आउटर मेंबरेन खराब होने से बचा रहता है। बादाम में विटामिन ई तथा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन और दर्द से बचाता है।

पपीता : पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि विटामिन सी की कमी से हड्डीयां कमजोर होती है।

सेब : रोजाना सेब खाकर आप जोड़ों के दर्द और उसकी क्षतिग्रस्त से बच सकते हैं। इससे घुटने लंबे वक्त तक ठीक रहते है।

ब्रोकली : ये शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालती है, जिसके कारण से हड्डियां जल्दी कमजोर नहीं होती है। ब्रोकली में काफी सारा कैल्शियम होता है, जो जोड़ों को मजबूत बनाएं रखता है।

काली बींस : ये मैग्नीज तथा अन्य तत्व से भरा हुआ होती है, जो जोडों के लिए बहुत जरूरी है। ये शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालता है और जोडों को खराब होने से रोकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PVJ2AW

No comments:

Post a Comment