भोपाल: बीते कई दिनों से हनुमान जी को लेकर संग्राम मचा हुआ है| बीजेपी नेताओ ने उन्हें दलित, मुस्लिम, जाट और कई सारी जातियों से संबोधित किया| लगातार नेताओ के बयान इस मामले ममें आ रहे है| अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में बोलते हुए कहा की “हे बजरंगबली ऐसे लोगो की आप नली तोड़ दो”| हम तो आपको भगवान् का अवतार मानते है लेकिन वो आपको जाने क्या क्या बता रहे है|
ये बोले दिग्विजय- उन्होंने कहा है ”हम तो भगवान हनुमान को भगवान को अवतार मानते हैं और बीजेपी वाले उन्हों दलित, मुसलमान और जाट बताते हैं| दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘भाजपा नेता गण यह कौन से धर्म का पालन कर रहे हैं? भाजपा के मुख्यमंत्री हनुमान को दलित बताते हैं, भाजपा के विधान परिषद के सदस्य उन्हें मुसलमान बताते हैं और भाजपा के मंत्री उन्हें जाट| दिग्विजय ने लिखा कि हम तो उन्हें भगवान का अवतार मानते हैं| जय बजरंग बली तोड़ दे ऐसे लोगों की नली”|
आपको बता दे की बीजेपी विधायक ने हनुमान जी को मुसलमान कहा है| तो वही एक नेता ने उन्हें जाट तो दूसरे बीजेपी नेता ने उन्हें अलग जाति की संज्ञा दी है| इससे पहले योगी ने उन्हें दलित बताया था|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PWlP1o
No comments:
Post a Comment