Monday, December 3, 2018

सुनील अरोड़ा बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त

भारतीय चुनाव आयोग के सदस्य सुनील अरोड़ा ने रविवार को यहां नये मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। आपको बता दे की राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी अरोड़ा को गत दिनों राष्ट्रपति ने नये मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया था।


advertisement:


अरोड़ा वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत की जगह इस पद पर आसीन हुए है। रावत का कार्यकाल गत दिनों समाप्त होने के बाद रावत को नया मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पांच राज्यों की विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं।

आपको बता दे की अरोड़ा सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव रह चुके हैं और उन्होंने वित्त मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय के अलावा योजना आयोग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वह नागरिक उड्डययन मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा इंडियन एयरलाइंस के मुख्य प्रबंध निदेशक भी रहे हैं। वह राजस्थान के CM के प्रधान सचिव भी रहे हैं तथा धोलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर के जिलाधीश भी रहे हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AMbuPU

No comments:

Post a Comment