Monday, December 3, 2018

अब ममता के गढ पर टिकी है बीजेपी की नजर

BJP ने अब तृणमूल कांग्रेस प्रमुुख ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल पर अपनी नजरें टिका दी है और इसके लिए रथ यात्राओं और जोरदार रैलियों की महत्वपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BJP मिशन पूर्व में जुट गई है।


advertisement:


इसी के तहत BJP तृणमूल कांग्रेस को उसी के गढ़ में कड़ी टक्कर देने की योजना बना रही है। BJP अध्यक्ष अमित शाह पहले ही पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 22-23 सीटें हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं।

आपको बता दे की पश्चिम बंगाल में BJP सात दिसंबर को महीने भर चलने वाली लोकतंत्र बचाओ थीम के अंतर्गत रथ यात्राओं की शुरुआत करेगी। शाह राज्य में तीन रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से पहली सात दिसंबर को उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले से, दूसरी नौ दिसंबर को दक्षिण बंगाल के गंगासागर से और तीसरी 14 दिसंबर को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर से शुरू होंगी।

शाह के अलावा उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, असम के CM सर्वानंद सोनवाल पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के साथ NRC के मुद्दे पर अपना अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा PM नरेंद्र की भी राज्य में कई जनसभा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में मोदी की 24 दिसंबर को दुर्गापुर में, 28 दिसंबर को मालदा में, 05 जनवरी को श्रीरामपुर में जनसभा की योजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री की जनसभाओं की तारीखों और जनसभाओं में विभिन्न मुद्दों के मद्देनजर बदलाव किया जा सकता है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U7UcWy

No comments:

Post a Comment