
सर्द सुबह में शरीर और लोकतंत्र की ज़िम्मेदारी का अहसास कराने जयपुर रनर्स निकल पड़े। 3 फरवरी को आयोजित एयू बैंक जयपुर मैराथन के तहत पहली ट्रेनिंग रन का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग रन में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। एयू बैंक जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि ट्रेनिंग रन के ज़रिये रनर्स ने वोटिंग का सन्देश दिया। अलग अलग मेसेज के साथ रनर्स दौड़े। कुल 2 केटेगरी 21 किमी और 10 किमी में रनर्स ने भाग लिया।
रन की शुरुआत जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति से हुई और वहीँ इसका समापन हुआ। रन से पहले और रन के बाद बेलेसिमो फिटनेस स्टूडियो के फिटनेस ट्रेनर राजकुमार ने रनर्स को एक्सरसाइज़ करवाई। साथ ही मिश्रा ने बताया कि एयू बैंक जयपुर मैराथन के दसवें संस्करण के तहत रनर्स को उनका टारगेट अचीव करने के लिए इस तरह की ट्रेनिंग रन्स का आयोजन हर सन्डे को किया जाएगा। जल्द ही ट्रेनिंग कैम्पस की शुरुआत की जायेगी जिसके ज़रिये रनर्स को एक्सपर्ट्स द्वारा रंनिंग के टिप्स दिए जायेंगे।
रनर्स ने वोटिंग के ज़रिये लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दिया सन्देश
इस मौके पर रनर्स अलग अलग मेसेजेस के साथ नज़र आये. “छोड़ो अपने सारे काम-दौड़ो भागो और करो मतदान”, “वोट देने से आएगा बदलाव-दौड़ने से कम होगा तनाव”,”हवा सा दौड़ेंगे-वोट करना ना भूलेंगे”, “यही हमारी पहचान है- रफ़्तार से वोट करना हमारी शान है” इस तरह के स्लोगन्स के ज़रिये रनर्स ने जनता से 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव में वोट करने की अपील की।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KNW9D7
No comments:
Post a Comment