Tuesday, March 12, 2019

सौंदर्य ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है नारियल तेल

नारियल का तेल अक्सर महिलाओं की ब्यूटी किट में दिख ही जाता है क्योंकि यह बालों से लेकर स्किन तक को हेल्दी व सुंदर बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी उतना ही गुणकारी है और शायद यही कारण है कि अब इसका इस्तेमाल कुकिंग में करने पर भी जोर दिया जाने लगा है। तो चलिए जानत हैं नारियल तेल से होने वाले कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-


advertisement:


नारियल तेल त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और इसका इस्तेमाल त्वचा रोग, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न में किया जा सकता है।

नारियल का तेल आपकी ओरल हेल्थ का ख्याल बेहतरीन तरीके से रखता है। इसे मुंह में करीब 20 मिनट तक रखने के बाद थूक देने से मुंह के कीटाणु और मसूड़ों की समस्याएं दूर होती है। अगर आप अपने मसूड़ों को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम तीन बार ऐसा करें।

इसके अतिरिक्त इसका इस्तेमाल गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में सुधार करता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो उसमें भी नारियल का तेल प्रभावशाली है। ताजे नारियल से निकाले गए तेल में अन्य नारियल तेलों की अपेक्षा ज्यादा मीडियम चेन फैटी एसिड्स होता है। यह मीडियम चेन फैटी एसिड युक्त नारियल का तेल वजन घटाने में मददगार साबित होता है।

इतना ही नहीं, खाना पकाने में नारियल का तेल ज्यादा अच्छा रहता है। इसका तेल ऑक्सीकरण के प्रति कम असुरक्षित होता है, जो इसे खाना पकाने के लिए सबसे सुरक्षित बनाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TJbjAD

No comments:

Post a Comment