
आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। स्वाद से भरपूर आम आपक लिए कई मायनों में लाभकारी है। अगर आप इसे अपने चेहरे व बालों पर अप्लाई करते हैं तो इससे आपको बेहद मुलायम व ग्लोइंग त्वचा मिलती है। साथ ही यह तरह की सौंदर्य समस्याओं को भी दूर करता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आपके चेहरे पर रिकंल्स हैं तो आप आम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आम के गूदे में अंडे की सफेद जर्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कोलेजन त्वचा से फाइल लाइन्स को खत्म कर रिंकल्स को खत्म करते हैं। बेहतर रिज़ल्ट के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार लगाएं।
यह एक बेहतरीन फेस क्लींजर भी साबित होता है। इसके लिए आम के छिलकों के पाउडर को गेंहू के आटे में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और उसके बाद हल्के.हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं। आप चाहे तो इसके अलावा आम के गूदे में बादाम पाउडर और दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर चेहरे की सफाई करें।
आम के गूदे में दही और 2 अंडे के पीले भागों को मिलाकर अच्छा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें। इससे बाल शाइनी, स्मूद और उलझना बंद हो जाएंगे। आप चाहे तो आम के बीज के तेल को भी बालों में लगा सकते हैं। इस ऑयल से बाल मज़बूत और काले होते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VQEqzp
No comments:
Post a Comment