Thursday, April 25, 2019

गोलगप्पे हो सकते हैं आपकी मौत का कारण, जानिए कैसे

आप बाजार जाएं और गोलगप्पे न खाएं, ऐसा होना काफी मुश्किल है। वैसे तो गोलगप्पों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोलगप्पे आपको सिर्फ बीमार ही नहीं बनाते, बल्कि इसके कारण आपकी मौत तक हो सकती है। जी हां, आपके लिए इस बात पर भरोसा करना शायद मुश्किल हो लेकिन वास्तव में यह सच है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
वास्तव में ऐसा तब होता है, जब आप पानी पूरी को बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। ऐसा करने से गोलगप्पा गले में अटक जाता है। वहीं उसका पानी पेट में जाने की जगह फेफड़ों में चला जाता है। अगर यह स्थिति उत्पन्न होती है तो आपकी मौत होना पक्का है। ऐसा होने पर सांस नली चोक होने और अटैक आने के चांसेज काफी हद तक बढ़ जाते हैं। इसलिए भूलकर भी किसी से गोलगप्पा खाने की रेस न लगाएं।
वहीं जल्दी-जल्दी गोलगप्पे खाने से फूड पाइप में इन्फेक्शन और छाले होने की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए पानी पूरी को नॉर्मल फूड की तरह धीरे-धीरे ही खाना चाहिए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2XIKUBm

No comments:

Post a Comment