Thursday, April 25, 2019

आंखों का ख्याल रखते हैं यह नुस्खे

आज के समय में जब लोग देर रात तक लैपटाॅप पर लगे रहते हैं तो आंखों में सूजन आना स्वाभाविक है। जब आंखों में एक्सेस वाॅटर वेट हो जाता है तो इससे आंखों सूजी हुई नजर आती हैं। वैसे तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ चेंजेस करके जैसे भरपूर नींद लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना व हेल्दी फूड खाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन इसके अतिरिक्त कुछ घरेलू उपायों की मदद से इंस्टेट पफी आईज से छुटकारा मिल सकता है-

आलू की मदद से आंखों की सूजन कम की जा सकती है। दरअसल, आलू में मौजूद एंजाइम्स आंखों की सूजन को बेहद जल्द दूर करते हैं। बस पीछे टिककर बैठ जाएं और फ्रिज-कोल्ड कच्चे आलू के स्लाइस अपनी बंद आंखों पर करीब दस मिनट तक रखें। बाद में ठंडे पानी से आंख धो लें।

विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स रिच ण्लोवेरा स्किन को सूदिंग बनाए रखता है और सेल रिपेयर तेजी से बढ़ाता है। इसकी ऐंटि-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के पफ घटाता हटा देते हैं। बहुत-सी नैचरल खूबसूरती वाले लोग भी बताएंगे कि कैसे आंखों के आसपास इसे लगाने से फ्रेश फील करते हैं और आंख में भी चमक आ जाती है।

अपनी सुबह की चाय के बाद वाले टी-बैग्स डस्टबिन में नहीं फेंके(ब्लैक या ग्रीन टी-बैग्स), बल्कि इन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज के चिलर में रखें और आय मास्क की तरह यूज करें। इसमें मौजूद ऐंटि-ऑक्सीडेंट्स और कैफीन कंटेंट आंखों के आसपास की स्किन को टोन करेगा और टाइट भी कर देगा। ऐसा होगा तो सर्क्युलेशन और ड्रेनेज भी बढ़ेगा

महज चम्मच भी आंखों की सूजन कम कर सकती है। इसके लिए फ्रीजर में दो मेटल की चम्मच रख दें। कुछ मिनट बाद जब ये अच्छी तरह से चिल हो जाएं तो पीछे टिक कर इन चम्मचों को हाथ में लेकर इसके पीछे वाले कप जैसे हिस्से को आंखों के आसपास रखना शुरू करें। ऐसा तब तक करें जब तक कि चम्मच नॉर्मल टेम्प्रेचर की नहीं होजाए। थोड़ी ही देर में आपकी आंखें बिल्कुल ताजा दिखाई देंगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2URIbIR

No comments:

Post a Comment