
मेकअप में लिपस्टिक का एक अहम रोल होता है। अगर आप कुछ भी नहीं करती और महज लिपस्टिक लगाते हैं तो इससे पूरे चेहरे का लुक ही बदल जाता है। लेकिन अगर लिपस्टिक का शेड मनमुताबिक न हो तो। कई बार ऐसा होता है कि मेकअप स्टोर पर आप लंबे समय तक खड़े रहकर लिपस्टिक पसंद करते हैं और जैसे ही घर जाकर इसे लगाकर देखते हैं तो समझ में आता है कि गलत शेड उठा लाए हैं। आपसे ऐसी गलती न हो इसलिए कुछ टिप्स अपनाएं-
आजकल मार्केट में एक ही कलर के कई शेड्स अवेलेबल हैं, इसलिए आप अपनी स्किन टोन के मुताबिक ही शेड का चयन करें।
कई बार महिलाएं किसी अन्य महिला को लिपस्टिक का कोई कलर लगाते हुए देखती हैं और देखा-देखी खरीदे लेती हैं, ऐसा न करें। जरूरी नहीं है कि एक ही शेड हर किसी पर सही लगे।
लिपस्टिक को खरीदने से पहले चेक अवश्य करें। लिपस्टिक को हमेशा एक न्यूट्रल बेस पर ही चेक किया जा सकता है। ऐसा करने पर ही इसका सही कलर पता चलेगा। साथ ही लिपस्टिक हमेशा चेहरे पर ही ट्राय करें जिससे कि इसका आपके अन्य फीचर्स के साथ का रिलेशन भी समझ में आ जाए।
ऐसा करने के लिए मेकअप स्टोर पर जो आर्टिस्ट हों उनसे कंसीलर लेकर लिप्स पर लगाएं और उसके बाद ही लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे आपके लिप्स पर जो नैचरल पिग्मेंट पर कोई भी कलर है तो वो दब जाएगा। एक बार लिपस्टिक अप्लाई कर ली तो आप उस लिपस्टिक का सही कलर आसानी से देख और जान पाएंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2DtO8Rh
No comments:
Post a Comment