
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग काफी मात्रा में गर्फ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा भी आपके लिए लाभदायक होता है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको बर्फ से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-
अगर आप ऐसी दवा का सेवन कर रहे हैं, जिसका स्वाद कड़वा है। ऐसे में आप दवाई खाने से कुछ देर पहले बर्फ का टुकड़ा मुंह में रख लें। इससे आपको दवाई कड़वी नहीं लगेगी।
कई बार स्वाद-स्वाद में लोग कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं, जिसके कारण खाना सही तरह से नहीं पचता। इस स्थिति में आप बर्फ का एक टुकड़ा खा लें, आपका भोजन पच जाएगा।
अगर आपको सुबह आॅफिस जाने की जल्दी है, लेकिन मेकअप करने का समय नहीं है तो आप एक कपडे़ में काॅटन लपेटकर उसे फेस पर रगड़ें। इससे चेहरे पर नेचुरली ग्लो आएगा।
वहीं सिरदर्द होने पर प्लास्टिक में बर्फ का टुकड़ा रखकर उसे सिर पर रगड़ें। आपको काफी आराम महसूस होगा।
अगर आपको चोट लग गई है और खून निकल रहा हो तो आप वहां पर बर्फ लगाएं। इससे खून बहना बंद हो जाएगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2MpTmEU
No comments:
Post a Comment