Monday, June 3, 2019

बासी रोटी के भी है अनेक फायदे

कुछ घरों में लोग रोटी एक साथ बनाकर रख देते हैं, लेकिन कभी-कभी रोटी बच जाती है तो लोग उसे बाहर का रास्ता दिखा देते है। पर क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको बासी रोटी से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-

जो लोग मधुमेह पीड़ित है, उन्हें बासी रोटी अवश्य खानी चाहिए। इसके सेवन के लिए आप हर सुबह दूध में बासी रोटी मिलाकर जरूर खाएं।

वहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी इसे काफी लाभदायक माना जाता है। यह आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करती है। इसके लिए आप दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहेगा।

बासी रोटी पाचन तंत्र के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है। बासी रोटी खाने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे कि ऐसिडिटी, अपच, गैस, बदहजमी नहीं होती।

बासी रोटी का सेवन करने से पहले आप मौसम पर भी विशेष ध्यान दें। आप सर्दी या गर्मी के मौसम में बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं लेकिन बारिश के दिनों में ऐस करने से परहेज करना चाहिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JUdFrY

No comments:

Post a Comment