Monday, June 10, 2019

पपीते के बीजों से बनाएं बेहतरीन फेस मास्क

यह तो हम सभी जानते हैं कि पपीता सेहत के लिए लाभकारी है। कुछ महिलाएं इसकी मदद से फेस पैक उसे चेहरे पर भी अप्लाई करती हैं। लेकिन आप इसके बीजों का क्या करते हैं? शायद कुछ भी नहीं। अमूमन इसके बीजों को बेकार समझकर बाहर फेंक दिया जाता है। आपको मालूम न हो लेकिन इसके बीज भी बेहतरीन फेस मास्क साबित हो सकते हैं। यह त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट करने और त्‍वचा के डेड सेल्‍स को निकालने में बहुत मदद करता है। साथ ही यह आपेन पोर्स व एजिंग की समस्या को भी दूर करते हैं-

पपीते के बीजों से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का तेल लें और उसमें कच्चे पपीते के बीज, शहद व विटामिन सी के कैप्सूल डालकर ब्‍लैंड कर दें। अगर पेस्‍ट ज्‍यादा गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा और नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड दें। 15 मिनट बाद हल्के गरम पानी से चेहरे को वाॅश करें और स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगा लें।

इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से एजिंग के साइन्स कम होते हैं। यह ही यह पैक त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखता है और त्‍वचा के कोलेजन को बरकरार रखता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/31kF0c2

No comments:

Post a Comment