Saturday, June 8, 2019

पेट के बल सोने से प्रभावित होती है आपकी खूबसूरती

एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किस पाॅजिशन में सोते हैं। वैसे तो पीठ के बल सोना सर्वोत्तम माना जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पेट के बल सोना पसंद करते हैं। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो आप संभल जाइए क्योंकि आपकी इस आदत के कारण आप खुद को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पेट के बल सोने से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में-

अगर आपको हरदम सिर में दर्द की शिकायत रहती है तो इसका कारण आपका पेट के बल सोना भी हो सकता है। दरअसल, जब आप इस पोजिशन में सोते हैं तो इसससे गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से सिर भारी-भारी व दर्द रहने लगते हैं।

वहीं पेट के बल सोने से हड्डियों में दर्द की शिकायत भी शुरू हो जाती है। ऐसे लोग अक्सर अपनी कोहनी व घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करते हैं।

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन पेट के बल सोने से आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। जब हम पेट के बल सोते है तो स्किन को अच्छे से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर लगे बैक्टीरिया पर चेहरे के संपर्क में आ जाते हैंख् जिस वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे व पिंपल्स होने लगते हैं।

पेट के बल सोने से आपका पाचन तंत्र भी गड़बड़ा जाता है, जिसके कारण कभी आपको अपच की शिकायत होती है तो कभी पेट में दर्द की। इसलिए हमेशा बांयी करवट लेकर या पीठ के बल ही सोएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/31gz0RH

No comments:

Post a Comment