
बढती उम्र में अक्सर लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में लोग इसे बढ़ती उम्र का प्रभाव या कमजोरी समझ लेते हैं। लेकिन वास्तव में सिर्फ इन्हीं कारणों से ही किसी व्यक्ति के हाथ-पैरों में कंपन नहीं होता। बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
शरीर में ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी होने से हाथ-पैरों में कंपन शुरू हो जाता है। खासतौर से, हाई ब्लड प्रैशर होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ पैर कांपने लगते हैं।
वहीं लो ब्लड शुगर भी हाथों-पैरों में कंपन का कारण बनती है। क्योंकि ब्लड शुगर लो होने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में आपके हाथ-पैर कांपने शुरू हो जाते हैं।
पोषक तत्वों की कमी भी आपके शरीर में कई तरह के बदलाव लाती है। अगर आपके शरीर मंे विटामिन बी 12की कमी है तो आपके हाथ और पैर कापंने लग जाते हैं क्योंकि इस दौरान शरीर और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
जो व्यक्ति एनीमिक होता है, उसकी बॉडी में खून की कमी हो जाती है और इससे कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में उसके हाथ-पैर कांपने लग जाते हैं।
स्ट्रोक की प्रॉब्लम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैर कांपने लगते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WvHyFv
No comments:
Post a Comment