
रात को जब व्यक्ति काम से लौटता है तो उसे बेहद थकान होती है और यह सामान्य भी है। लेकिन अगर रात को सोते समय आपके पैर दुखते हैं तो जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ थकान के कारण ही हो। इसके पीछे कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
पैरों के दर्द की एक वजह नसों से संबंधित विकार भी होता है। कुछ लोगों का काम ऐसा होता है कि उन्हें घंटों खड़े रहना पड़ता हे। ऐसे में पैरों में दर्द की समस्या पैदा होती है।
वहीं मोर्टोंस न्यूरोमा भी ऐसी समस्या है जो पैरों में दर्द की वजह बनता है।इस बीमारी में पैरों की उंगलियों तक पहुंचने वाली नसों के ऊतक मोटे हो जाते हैं। यह पैर की तीसरी और चैथी उंगली की हड्डियों पर दबाव पड़ने की वजह से होता है। इससे नस में सूजन, ऐंठन, सुन्नता, जलन या झुनझुनी होती है। रात के समय दर्द और ऐंठन बढ़ता और अक्सर पैर दर्द की शिकायत सामने आती है। कई बार ज्यादा टाइट जूते पहनने से भी ये समस्या बढ़ सकती है। कई बार नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से भी पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ये दबाव ऊंची हील की सैंडिल और टाइट जूते पहनने से हो सकता है।
कई बार कुछ बीमारियां भी पैरों के दर्द की वजह भी बनती है। इनमें मुख्य रूप से शुगर, विटामिंस की कमी, थॉयराइड, किडनी संबंधित बीमारी भी हो सकती है।
कुछ लोग पैरों में दर्द होने पर दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन कभी भी खुद से दवाई न लें। बेहतर होगा कि पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WqSM9E
No comments:
Post a Comment