
आंवला सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। विटामिन सी युक्त आंवला न सिर्फ प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाता है, बल्कि इससे अन्य भी कई तरह के लाभ होते हैं। वैसे तो लोग आवंला का सेवन कई रूपों में करते हैं, लेकिन अगर आप इसकी मदद से कैंडी बनाते हैं तो इससे आप आंवला को कई महीनों तक आसानी से रख सकते हैं, साथ ही यह कैंडी बच्चे भी बेहद खुश होकर खाते हैं। तो चलिए जानते हैं आंवला कैंडी बनाने का तरीका-
आंवला की मदद से कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धोकर स्टीम कर लें। आंवले को स्टीम करने के लिए ऐसा बर्तन लें जिस पर छलनी आसानी से आ सकें। फिर बर्तन में पानी डालकर इसे ढककर पानी उबलने के रख दीजिए और छलनी में आंवले रख लीजिए। पानी में उबाल आने के बाद आंवलों की छलनी बर्तन पर रखिए और आंवलों को ढक दीजिए। आंवलों को 8 मिनट तक तेज आंच पर स्टीम में पकने दीजिए।
इसके बाद बारी आती है मसाला तैयार करने की। इसके लिए एक पैन में जीरा, अजवायन, काली मिर्च और हींग को थोड़ी देर के लिए भून लीजिए। फिर भुने मसाले को बाउल में निकाल लें ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाएं। मसालों के ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में काला नमक, अदरक पाउडर के साथ डालकर पीस लीजिए। आंवले को भी निकालकर ठंडे होने के लिए रख दें। ठंडे होने पर आंवले की कलियां निकालकर बीज हटा दें।
फिर इनमें मसाले डालकर अच्छे से मिला दीजिए। आंवलों को बाउल में निकालिए और 1 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दीजिए, ताकि मसाले अच्छे से आंवलों में मिक्स हो जाएं।
अब आप आंवला कैंडी सुखाने के लिए ट्रै में डालकर फैला दें। धूप में 2 दिन के लिए सूखने के लिए रख दें। अगर आपको धूप में नहीं रखना हैं तो आप पंखे की हवा में भी इसे सुखा सकती हैं। आपकी मजेदार आंवला कैंडी बनकर तैयार है। आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wz9qt6
No comments:
Post a Comment