Monday, June 3, 2019

किचन की इन छोटी-छोटी समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं यह टिप्स

किचन में एक गृहिणी सिर्फ भोजन ही नहीं पकाती, बल्कि खाना बनाने के दौरान उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों के कारण उसका समय भी अधिक लगता है और कई बार उसे स्वाद के साथ भी समझौता करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप टिप्स का इस्तेमाल कर सकती है-

लहसुन का इस्तेमाल तो आप अपनी किचन में करती होंगी, लेकिन इसे छीलने में काफी समय लग जाता है। कई बार तो महिला इस झंझट से बचने के लिए इसका प्रयोग ही नहीं करती। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप लहसुन को आसानी से छिलने के लिए आप इसे थोड़ा सा गर्म कर लें। इसके बाद आप इसे बिना किसी प्रॉब्‍लम के आसानी से छीलकर अपना बहुत सारा समय बचा सकती हैं।

कई बार घर में चने बनाने की फरमाइश होती है और आपने चने भिगोए नहीं होते तो आप सबको मना कर देती हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बस आप गर्म पानी कीजिए, उसके बाद चनों को उसके अंदर डाल दीजिए, थोड़ी देर पकने के बाद चने अपने आप फूलने लगेंगे और ऐसे नजर आने लगेंगे जैसे भीगे हुए हैं।

प्‍याज काटते समय आंखों से आंसू आना सामान्य है। लेकिन अगर आप इस परेशानी से बचना चाहती हैं तो प्याज को काटने से पहले उसे फ्रीजर में 10-15 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें या आप चाहें तो प्याज को छिलकर कुछ देर के लिए सिरके और पानी के घोल में भी डुबोकर रखें। ऐसा करने से भी आंखों में आंसू नहीं आएंगे और आप झटपट प्याज काट पाएंगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JSbNzL

No comments:

Post a Comment