Monday, June 10, 2019

नाटककार गिरीश कर्नाड का निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुःख

नई दिल्ली: जाने-माने नाटककार, लेखक, डायरेक्टर, एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन 81 साल की उम्र में सोमवार को हो गया| वो लम्बे समय से रंगमंच और फिर फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय थे| उनके निधन पर पीम मोदी समेत कई सारी बड़ी हस्तियों ने शोक जाताया है| मोदी ने कहा की उनके निधन से दुखी हूँ|

इन्होने दी श्रधांजलि– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे भी गिरीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है| पीएम मोदी ने लिखा कि- ‘गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा| उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे| उनके निधन से दुखी हूं| उनकी आत्मा को शांति मिले|’ पीएम मोदी के अलावा और भी कई जाने माने लोगों ने भी कर्नाड के निधन पर दुख व्यक्त किया है| इस कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी ने भी ट्वीट किया| उन्होंने लिखा कि साहित्यकार और एक्टर गिरीश कर्नाड के निधन से बेहद दुखी हूं| साहित्य, थिएटर और सिनेमा में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा| इनकी मृत्यु के साथ हमने एक सांस्कृतिक राजदूत खो दिया| उनकी आत्मा को शांति मिले| 


आपको बता दें की कर्नाड अभिनय के साथ साथ अपने बयानों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते थे|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QYtmPx

No comments:

Post a Comment