Monday, September 30, 2019

बालों के लिए बेहद लाभकारी है लहसुन

आजकल बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है| आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खान पान, प्रदूषण व हार्मोनल चेंजेज के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है| आज महिलाओ में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी ये समस्या आम हो गई है| हालांकि मार्किट में कई तरह के शैंपू, सीरम उपलब्ध हैं जो बालों को झड़ने से रोकने का दावा करते है परन्तु ये सभी उत्पाद केमिकल युक्त होते है

जिनसे कई बार बालो को फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ सकता है| इन परेशानियों से बचने के लिए हमे घरेलू उपाय अपनाने चाहिए जिनसे हम पैसो की बचत के साथ अपने बालो की सुरक्षा भी रख सकते है| लहसुन बालो की समस्या के लिए राम बाण है| पुराने समय से ही लहसुन का प्रयोग बालों के लिए किया जाता रहा है| आइये जानते है लहसुन के फायदे बालो के लिए –

कैसे करें लहसुन का प्रयोग – सबसे पहले लहसुन की कली से उसका रस निकाल लें| फिर उसे नारियल तेल में मिला लें| इस तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें| इस तेल की मसाज सिर पर हल्के हाथो से करें| 1 घंटे तक इसे यूं ही रहने दे| चाहे तो आप रात भर तेल को लगे रहने दे सकती है| इसके लगातार प्रयोग से आपको बाल झड़ने की समस्या में काफी आराम मिलेगा| आप लहसुन के रस को अपने शैम्पू में मिलाकर भी इस्तेमाल में ला सकती है|

नए बाल उगने में करे मदद – लहसुन सिर्फ बालो को झड़ने से रोकता ही नहीं बल्कि नए बाल उगने में भी मदद करता है| लहसुन में सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालो को उगने वाले कैरोटीन को बनाने में सहायता करता है| लहसुन के प्रयोग से बाल स्वस्थ एवं सुन्दर रहते है|

जड़ो को रखे मजबूत – लहसुन के प्रयोग से बालों की जेड मजबूत बनती है| इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालो को झड़ने व टूटने से रोकते है| इससे बालो के रोम छिद्रो को भी मजबूती मिलती है|

बालो को दे पोषण – लहसुन बालो को पोषण प्रदान करता है| गलत खान पान की वजह से बालो को सही तरीके से पोषण नहीं मिल पाता है| लहसुन इन कमियों को दूर कर बालो को भरपूर पोषण देता है जिससे बालो के रोम कूपों को मजबूती मिलती है|

बालो में इन्फेक्शन से बचाए – लहसुन बालो को संक्रमण होने से बचाता है| स्कैल्प में संक्रमण बालो के झड़ने का प्रमुख कारण होता है| लहसुन में बैक्टीरिया समाप्त गुण होता है जो बालो को बैक्टीरिया से बचाता है| लहसुन के प्रयोग से धूल व गंदगी का सफाया हो जाता है| लहसुन के प्रयोग से बालो की सभी तरह ही समस्या दूर हो जाती है और बाल स्वस्थ, मजबूत व घने रहते है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2otoaJn

No comments:

Post a Comment