Thursday, October 3, 2019

गले के दर्द को तुरंत ठीक करने के कारगर नुस्खे

इंटरनेट डेस्क। बदलती जीवन शैली की वजह से गले में दर्द होना एक आम बात हैं, लेकिन यह ज्यादा बढ जाता हैं। तो खाना पीना भी दुष्वार हो जाता हैं। यह समस्या ठंडा खा लेने या धूल मिटटी के कारण से होती है।

जिससे आवाज बैठ जाती है। खाना नहीं खाया जाता और बोलने में बहुत सी समस्याएं झेलनी पडती हैं। गले को ठीक करने के लिए हम दवाई लेते हैं। चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही टिप्सों के बारे में बताते हैं, जिन्हे आप दवाई लेने के साथ साथ अपनाकर अपने गले के दर्द को जल्दी ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में…

-एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाकर गरारे कीजिए और ऐसा करने से गले के दर्द से राहत मिलेगी।

 

-दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक कप गुनगुना पानी और थोड़ा-सा शहद मिलाकर दिन में 2 बार पीना चाहिए। यह उपाय बहुत असरदायक साबित होगा।

-गर्म पानी में दो बूंद नीलगीरी का तेल मिलाकर पानी से गले को भाप दीजिए। दिन में 2 बार ऐसा करने से गला ठीक हो जाएगा।

-वैसे प्याज हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता हैं, अगर प्याज के रस को दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीएंगे। सुबह और शाम ऐसा करना चाहिए, इससे आपके गले का दर्द जल्द ही ठीक होगा।

 

-वैसे तो हम लहसुन का यूज करते हैं, लेकिन अगर गले में दर्द हो रहा हैं तो लहसून का यूज करेंगे राहत पाई जा सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफैक्शन को दूर करने में सहायता करते हैं। लहसुन की एक छोटी सी कली लेकर अपने मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसने से गले के दर्द में राहत मिलेगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oKYuYv

No comments:

Post a Comment