Friday, October 4, 2019

डिप्रेशन की समस्या को दूर करता है मुरब्बा

मुरब्बा खाना बहुत ही लाभदायक होता है। मरब्बा सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। वैसे तो सबसे ज्यादा आंवले के मुरब्बे को पसंद किया जाता है लेकिन इसके अलावा गाजर, सेब और बेल का मुरब्बा भी हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। मुरब्बा खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ती है। अलग-अलग मुरब्बा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते है।

बेल- बेल के मुरब्बे में प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर होता है जो दिमाग और हृदय रोगों में बहुत फायदेमंद होता है।

आंवला- आंवले के मुरब्बे में विटामिन-सी, आयरन और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से हाई ब्लड प्रैशर की संमस्या में फायदा होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और कब्ज एवं एसिडिटी की परेशानी को भी दूर करता है।

गाजर- गाजर के मुरब्बे में आयरन और विटामिन-ई होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट की गैस और जलन दूर होती है। गाजर का मुरब्बा खाने से दिमाग तेज होता है औ यह डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करता है।

सेब- इसमें आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग भी ठंडा रहता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AJOcuo

No comments:

Post a Comment