Sunday, October 20, 2019

एसिडिटी होने पर इन चीजों से करें परहेज

इंटरनेट डेस्क। एसिडिटी होने पर पेट की हालत के साथ-साथ हमारी सेहत बिगड़ जाती हैं। इसकी मुख्य वजह हैं गलत खान-पान। जब पेट की आंतों में खाना जम जाता है तो गैस बन जाती है और पेट में अफारा बनने लगते हैं।

इसके अलावा अधिक मसाले दार खाना और लंबे समय तक भूखा रहने की वजह से भी एसिडिटी की परेशानी हो जाती है।

एसिडिटी होने पर ये समस्या होती हैं पैदा
एसिडिटी होने पर पेट में जलन, छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज रखना चाहिए क्योंकि इन चीजों में मौजूद तत्वों से गैस की परेशानी बढती हैं।

इन चीजों से कीजिए परहेज

-अगर आप भी एसिडिटी से परेशान हैं तो आप दूध नहीं पीजिए। क्योंकि इसमें मौजूद लेक्टोज तत्व को पचाने में वक्त लगता है। रात के समय दूध पीने से ये परेशानी और भी बढ़ जाती है।

-एसिडिटी होने पर फूलगोभी और पत्तागोभी का सेवन नहीं कीजिए। क्योंकि इनका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

-अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं तो आप आलू का सेवन नहीं कीजिए। इसमें मौजूद स्टार्च पेट में जाकर एसिडिटी की परेशानी पैदा कर देते हैं। ऐसे में जिन इंसान को गैस समस्या हो उन्हें आलू का कम सेवन करना चाहिए।

-राजमा में मौजूद कॉम्पलैक्स शुगर रेफिनोज तत्व को पचाने में काफी कठिन होता है जिससे राजमा खाने से गैस की परेशानी होती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33MOgpT

No comments:

Post a Comment