
इमली का नाम आते ही मुंह में पानी आने लगता है। बचपन में आपने भी इमली का खट्टा-मीठा स्वाद तो खूब चखा होगा। इमली में मैगनीज, कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इमली से बना गोल गप्पों का पानी तो हर किसी को पसंद आता है और इसलिए ही इमली का स्वाद लोगों को आकर्षित करता हैं। तो आइए आज हम आपको इमली से होने वाले कुछ फायदों से आपको अवगत करवाते है।
– प्रतिदिन सुबह एक इमली खाने से मोटापा दूर होता हैं क्योंकि इसमें हाइड्रोसिट्रिक मिलता हैं जो शरीर में बनने वाले चर्बी को धीरे – धीरे कम करता हैं।
– कैंसर से बचना चाहते हैं तो इमली खाएं। इमली में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और इसमें टैरट्रिक एसिड होता है जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।
– शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए एक छोटा ग्लास इमली का जूस पीए। आपको बता दें यह हमारे बॉडी में कार्बोहाइड्रेट्स को बढ़ने नहीं देते। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता हैं।
– अगर किसी इंसान को बिच्छू काट ले तो उस समय भी इमली का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बिच्छू काट ले तो इमली के दो टुकड़े कर के बिच्छू की काटी हुई जगह पर इसे लगा दे, फायदा होगा।
– पंद्रह ग्राम इमली के फल का रस का सेवन करने से बुखार जल्दी उतर जाता हैं।
– इमली में आयरन और पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और रेड ब्लड सेल को बनाने में मदद करती है।
– गले की खराश से राहत पाने के लिए इमली के पत्तियों का रस काफी फायदेमंद हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2o3g4r2
No comments:
Post a Comment