
आज की प्रदूषण भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में एक सभी टेंशन और बीमारियों को दूर भगाने का एक दमदार उपाय है योग और मेडीटेशन। मेडीटेशन के दौरान जो हाथों की मुद्राएं होती है उनमें कई बीमारियों को इलाज छुपा होता है।
हमारी बॉडी में बहुत से एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं जिनमें बिना दवाईयों के ही बहुत सी परेशानियों में राहत पाई जा सकती है। हम में से बहुत से लोग इन मुद्राओं से अंजान हैं। आज हम आपको बजाएंगे ऐसी ही कुछ मुद्राओं के बारें में जिनके साथ मेडीटेशन करने पर आपको बहुत फायदा मिल सकता है।
1. ज्ञान मुद्रा :-
ज्ञान का विकास करने में यह मुद्रा सहायक होती है। इसमें हवा में मौजूद तत्व मानसिक विकारों को खत्य कर स्वस्थ जीवन की शुरूआत करने में मदद करते हैं। इससे ज्ञान की वृद्धी होती है और दिमाग भी तेज होता है।
2. शून्य मुद्रा :-
यह मुद्रा भी काफी फायदेमंद होती है। जिस लोगों को अक्सर कान में दर्द की समस्या रहती है उन्हें मेडीटेशन के दौरान इस मुद्रा का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
3. आकाश मुद्रा :-
अक्सर किसी ना किसी कारणवश हमारा मन अशांत रहता है या फिर कभी फैमिली यह किसी अपने से झगड़े के चलते भी हमारे मन में उदासी, गुस्सा, डर जैसे विकार उत्पन्न हो जाते हैं। इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए आकाश मुद्रा काफी फायदेमंद साबित होती है।
4. पृथ्वी मुद्रा :-
रोज की भागदौड़ में अक्सर हम बहुत थकान महसूस करते हैं। रोज की इस थकान से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद कर सकती है पृथ्वी मुद्रा। साथ ही इससे मांसपेशिया भी मजबूत बनती है।
5. वायु मुद्रा :-
कभी कभी हम एक ही कमा करते करते भी परेशान हो जाते हैं और कुछ नया करने का मन करता है। वायु मुद्रा मन में क्रिएटिविटी पैदा करने के लिए लाभदायक होती है। सिर्फ इतना ही नहीं रोजाना सुबह वायु मुद्रा मन से उदासीनता खत्म कर देती है।
6. सूर्या मुद्रा :-
जो लोग थादराइड की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें रोज योगा और मेडीटेशन करना चाहिए। साथ ही उस दौरान सूर्या का उपयोग उन्हें इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
अगर आप भी काफी परेशान हैं और बीमारियों से ग्रसित हैं तो रोज योग जरूर करें और साथ ही हाथों में मौजूद इन पॉइंट्स को दबाने से आप कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2J4ITdC
No comments:
Post a Comment