Monday, October 7, 2019

पेट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में मुनक्का होता है बहुत फायदेमंद

मुनक्का खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इसके सेवन से शरीर को बहुत से लाभ मिलते है| साथ ही यह गर्म होती है | इसका प्रयोग करने से गर्मी और पित्त सही हो जाता है | इसके इस्तेमाल से प्यास नहीं लगती | पेट और फेफड़ों से जुडी समस्याओं में मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है | आइए जानें इसके फायदे –

1. रात्रि में करीब 10 -12 मुनक्के भिगो कर रख दें | प्रातः इनके बीज हटा दें और खूब चबा -चबाकर इनका सेवन करें| ऐसा करने से खून साफ़ होता है व नकसीर में फायदा मिलता है| ऐसा वीक में करीब तीन बार करें|

2. रोज़ाना 5 मुनक्के खाएं और उसमे कालीमिर्च का चूर्ण मिक्स कर लें | इस मिक्सचर को अच्छे से चूसें| ऐसा करने से खांसी से छुटकारा मिलेगा|

3 रात में बच्चों को 2 मुनक्के के बीज हटाकर उसमे थोड़ी सी काली मिर्च डालकर खिलाएं| ऐसा करने से बेड पर बच्चे पेशाब नहीं करते| ऐसा वीक में करीब दो हफ़्तों तक करें| बहुत फायदा मिलेगा|

4 करीब 10 -12 मुनक्के भून कर उसमे सेंधा नमक व कालीमिर्च मिक्स कर के खाने से भूख बढ़ती है |

5. कब्ज की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए मुनक्कों को पानी सी साफ़ करके दूध में डालकर उबाल लें| इसको फिर रात्रि में पीए और दूध में मौजूद मुन्नक्के को खा लें| बहुत फायदा मिलेगा| ध्यान रखें कि इसका सेवन ज्यादा भी न करें, दस्त हो सकते है|

6 मुनक्के के उपयोग से कमजोरी दूर होती है और बॉडी हैल्दी हो जाती है |

7 मुनक्के में लोहा भरपूर मात्रा में होता है| इसके इस्तेमाल से खून की मात्रा बढ़ती है|

8. मुनक्के को पानी में डालकर खाने से चक्कर आने की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है |



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AMQGbB

No comments:

Post a Comment