Monday, October 7, 2019

अच्छे विकास के लिए प्रोटीन के सेवन पर दे ध्यान

वर्तमान समय में प्रत्येक फिट रहने की पुरजोर कोशिश करता है, लेकिन अपने गलत खानपान के कारण वह फिट रह नहीं पाता है। जिसके कारण शरीर में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स की बहुत कमी हो जाती है।

ऐस माना जाता है कि हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक प्रोटीन है। शाकाहारी लोगों के आहार में प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि मांसाहारियों के आहार में प्रोटीन की बहुत अच्छी-खासी मात्रा होती है। शरीर के अच्छे विकास के लिए प्रोटीन के सेवन पर अवश्य ही ध्यान देना चाहिए।

प्रोटीन से युक्त आहार का कितनी अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए, इसे जानने के कई सारे तरीके हैं। पारंपरिक तरीकों के अलावा आप एक जर्नल में अपने शरीर की आवश्यकता के मुताबिक प्रोटीन के सेवन को अवश्य ही नोट कर सकते हैं और उसी के अनुसार प्रोटीन युक्त आहार का बखूबी सेवन करें।

आजकल बहुत सारे फिटनेस एप्लिकेशन मौजूद हैं, जो आपको प्रोटीन के सेवन की मात्रा संबंधी पूर्ण जानकारी दे सकते हैं। उचित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने का संबंध पूरी तरह स्वस्थ व संतुलित आहार के सेवन से हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LTQbCZ

No comments:

Post a Comment