Friday, October 4, 2019

टमाटर खाने से स्वास्थ्य को होता है नुकसान

इन दिनों टमाटर के भाव लगातार आसमान छू रहे है। इसलिये हर कोई टमाटर के महंगे होने से बहुत दुखी है। लेकिन ऐसे में यदि आप इस बात को जान लोगे तो आपका दुख थोड़ा बहुत कम हो सकता है। वैसे तो टमाटर एक अच्छी सब्जी होती है। सेहत के लिये भी कुछ फायदें है । लेकिन आप टमाटर से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक नहीं जानते है। आइये जानते है किस तरह टमाटर नुकसानदायक होता है।

टमाटर में ज्यादा मात्रा में अम्ल होता है इसलिये इसका सेवन करने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ती है और यह एसिडिटी का कारण बनती है।

टमाटर के बीजों यदि आपके शरीर में जाते है तो आप पथरी के मरीज हो सकते हैं, क्योंकि ये आसानी से किडनी में पहुंचकर पथरी यानि स्टोन का निर्माण करते हैं।

टमाटर में मौजूद टरपीन्स नामक तत्व आपकी शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बन सकता है। पाचन के दौरान इसका विघटन, शरीर की दुर्गन्ध पैदा करता है।

टमाटर पेट में गैस पैदा कर सकता है। इन दिनों ऑर्गेनिक टमाटरों के बजाए इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल कर पकाए गए टमाटर बाजारों में उपलब्ध होते हैं, जो आपके लिए बेचैनी, ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं दे सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30Iy6vY

No comments:

Post a Comment