
मां बनना किसी भी स्त्री के लिए आसान नहीं होता। इस दौरान उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पडता है। खासतौर से, गर्भावस्था में वह बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती है।
इन्हीं में से एक है कमर दर्द। आमतौर पर बेहद सामान्य माने जाने वाला यह कमर दर्द कभी-कभी महिला को काफी परेशान कर देता है।
ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि आपके पास कुछ ऐसे उपाय हो, जिनकी मदद से आप इससे निजात पा सकें। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में-
अगर आपको कमर में दर्द की शिकायत रहती हैं तो आप लम्बे समय तक एक ही पोश्चर में बैठने से परहेज करें। इससे आपकी समस्या और भी अधिक बढ सकती है।
कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप मसाज व योग का सहारा भी ले सकती हैं। लेकिन इन उपायों को अपनाने के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद लें।
वहीं आजकल मार्केट में मैटरनिटी बेल्ट भी मिलती हैं। यह एक सपोर्टिव अंडरगारमेंट की तरह काम करती हैं तथा काम करते समय इसका प्रयोग आपको कमरदर्द से काफी आराम दिलाता है।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन गर्भावस्था में आपकी कमरदर्द का एक मुख्य कारण आपके जूते भी होते हैं। इसलिए इस दौरान आप हाई हील्स के स्थान पर लो हील्स या फलैटस का चयन करें।
इस दौरान प्लेटफार्म व स्नीकर्स का प्रयोग भी एक अच्छा आईडिया हो सकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rrd3C2
No comments:
Post a Comment